पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतभाटा में चना तोल केंद्र शुरू पहले दिन 300 क्विंटल तुलाई

रावतभाटा में चना तोल केंद्र शुरू पहले दिन 300 क्विंटल तुलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. कोटा तिलमसंघ की ओर से रावतभाटा में खोला चना तोल केंद्र। पहले दिन 300 क्विंटल तोला चना।

रावतभाटा। तिलम संघ कोटा की ओर से रावतभाटा में चना तौल केंद्र बुधवार को शुरू किया गया। पहले दिन 300 क्विंटल किसानों का चना तोला गया। रावतभाटा उपखंड मुख्यालय पर इस वर्ष सरकार ने चना, सरसों तौल केंद्र शुरू करने की घोषणा की थी और खरीद के लिए कोटा तिलम संघ को आदेश दिए गए थे।

इसके लिए तिलम संघ के पदाधिकारी रावतभाटा आए और तौल केंद्र के लिए स्थान और गोदाम का स्थान देखा। दो माह बाद चना तोल केंद्र शुरू होने पर किसानों में खुशी की लहर है। लगभग 500 किसानों ने चना तुलाई के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। माल परिवहन का टेंडर हो गया। बारदाना आने पर चना तुलाई भी शुरू कर दी गई।

साफसुथरा लाए माल

सहायक सहकारिता तिलम संघ कोटा सुरेशचंद्र ने कहा कि किसान चना साफसुथरा लेकर आए। जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो। साफसुथरा माल जल्दी ही तोल लिया जाएगा। तिलम संघ की ओर से 4400 रुपए प्रतिक्विंटल की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया है। उसके मोबाइल पर चना तुलवाने की तारीख दी जा रही है। उस तारीख को चना लेकर आए और किसान भी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकते है।

खबरें और भी हैं...