बालिका स्कूल समर कैंप में दिया प्रशिक्षण
राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वाधान में बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल रावतभाटा में समर कैंप का आयोजन 11 मई से 16 जून तक किया जाएगा।
बुधवार को नृत्य में मोनासिंह ने वाॅलीवुड नृत्य सिखाया। पार्लर में हेयरस्टाइल अलकासुमन, मेहंदी में अरेबिक अर्शी खान, सिलाई में अर्शीखान ने सलवार,कुर्ती की सिलाई, कम्प्यूटर में बेसिक जानकारी दी। गाइड द्वारा न्यूनतम दर पर ही गतिविधि संचालित की जा रही है।
75 प्रतिशत उपस्थिति पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संचालन रेखा गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल, हेमराम माली, स्काउट प्रभारी जसवीरसिंह चौधरी भी मौजूद थे।