पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 घायल

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेनपुरा, मंडेसरा से शादी कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार को दाेपहर 3.30 बजे रावतभाटा एकलिंगपुरा मार्ग पर सेमलिया चौकी के पास पलट गई। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। एकलिंगपुरा पंचायत के मोहना गांव से मंडेसरा पंचायत के चेनपुरा गांव में विवाह करने गए भील समाज के लोगाें का ट्रैक्टर वापस आते समय सेमलिया के पास मुख्य सड़क मार्ग पर पलट गया।

जिससे ट्रैक्टर में आ रहे लोग सड़क पर गिर गए। घायलों को रैफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार ब्लॉक सीएमओ डॉ.जीजे परमार ने किया। ट्रैक्टर में सवार लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को तेजगति से चला रहा था। घायलों को लाने के लिए रावतभाटा से 108 एबुलेंस गई। जिसमें साथ में एकलिंगपुरा सरपंच सत्यनारायण धाकड़ भी आए। पूर्व उपप्रधान ओमप्रकाश गुप्ता भी रैफरल अस्पताल पहुंचे।

रावतभाटा। रैफरल अस्पताल में बैठे ट्रैक्टर ट्रॉली में घायल मरीज।

रावतभाटा. अस्पताल में घायल मरीज का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

पीछे भरा था भूसा, भूसे से ढक गए, निकालने में आई परेशानी

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे भूसा भरा था। ताकि गर्मी नहीं लगे। जब ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी तो कई जने भूसे से ढक गए। महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को निकालने में परेशानी हुई। ट्रॉली में 40 से अधिक सवारियां थी। हालांकि 10 को ही चोटें लगी।

यह हुए घायल

मोहना की इंद्रा प|ी पीरू, दुर्गालाल पुत्र प्रभु, बसंती पुत्र प्रभु, गटू पुत्र देवलाल, साेहनबाई प|ी गणेश, जगदीश पुत्र देवलाल, सोनू पुत्र रंगलाल, रामलाल पुत्र गणेश, हेमराज पुत्र कजोड़, कमलेश पुत्र नारू शामिल है। अधिकांश लोगों को सिर,हाथ,कमर, पैर पर चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...