रावतभाटा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू होगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवकीनंदन गौड़ ने बताया कि रावतभाटा के 312 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 3 शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर आवासीय होंगे। जो सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्वायज में लगाए जाएंगे। शिविर सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेंगे। शिविर 21 से 26 मई तक चलेगा। इसके लिए बायोमेट्रिक्स उपस्थिति दर्ज होगी। दूसरा शिविर 28 से 2 जून तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे अतिथियों की ओर से किया जाएगा।