रावतभाटा| रावतभाटा उपखंड में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर सोमवार को लुहारिया पंचायत में लगाया जाएगा। रावतभाटा एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि शिविर में 15 विभागों की ओर से कार्य संपादित किए जाएंगे। राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से उपखंड अधिकारी न्यायालयों में लंबित राजस्व मामले की लोक अदालत में सुनवाई होगी। लोक अदालतों में समझाइश एवं समझौतों के आधार पर लंबित मामले का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आयोजना विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग आदि विभाग शामिल होंगे।