रावतभाटा| नगर कांग्रेस कमेटी रावतभाटा की आेर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुद्धबिहार मंदिर के सामने चेतक मार्केट में मनाई जाएगी। महासचिव मुन्ना तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। जिसमें नगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई, ओबीसी, एससीएसटी महिला, नगर, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।