रावतभाटा| श्री पूज्य आचार्य रामलालजी के आज्ञानुवति शिष्य श्री प्रकाश मुनिजी, किशोरमुनिजी महाराजसा 5 मई 2017 से विहार विचरण करते हुए सवाई माधोपुर, बजरिया, टोंक, धूनी, इंद्रगढ़, कोटा, बोराबास होते हुए रविवार सुबह रावतभाटा नगर में प्रवेश किया। सोमवार को मुनिश्री भैंसरोडगढ़ से होते हुए सिंगोली होकर मंदसौर की ओर विहार करेंगे। मंदसौर में दर्शन लाभ देकर वापसी कोटा के लिए विहार विचरण करेंगे। कोटा में चार्तुमास करेंगे। इसके लिए मंदसौर से वापसी कर कोटा पहुंचेंगे। जहां उनका चार्तुमास कोटा समता भवन में होगा। श्रीसुविधिनाथ श्वैतांबर जैन भवन में सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवचन दिए। जिसमें धर्म के मार्ग पर अनुसरण करने के लिए कहा।