धोखाधड़ी और जालसाजी करने का आरोप
रावतभाटा| नयाबाजार निवासी राजवीर हाड़ा ने वार्ड नंबर 2 निवासी मोहसीनखान, अनवरहुसैन, युनुस अब्बासी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए अपरमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रावतभाटा के समक्ष इस्तगासा पेश किया। जिस पर न्यायालय ने प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने 1 लाख 60 हजार रुपए में महिंद्राकमांडर जीप बेची थी। धोखाधड़ी कर 1 लाख 17 हजार रुपए की राशि हड़प ली। एडवोकेट अनिल शर्मा ने बताया कि केस दर्ज के आदेश हुए हैं।