स्वरोजगार लोन के लिए आवेदन देना शुरू
रावतभाटा | दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 2018 के लिए स्वरोजगार फार्म बैंक से व्यवसाय के लिए लोन लेने के लिए नगरपालिका कमरा नंबर 10 से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। पालिका ईओ सौरभ जिंदल ने बताया कि फार्म प्राप्त करने के लिए आधारकार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी। फार्म भरने के साथ अपने व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट संलग्न करनी होगी। कौशल विकास के लिए स्टूडेंट्स को होटल मैनेजमेंट का कोर्स जयपुर में कराना है। रजिस्ट्रेशन कमरा नंबर 10 में करवाएं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, राशनकार्ड, अंकतालिका, फोटो लाना होगा।