पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के टेंडर मांगे

नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के टेंडर मांगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|जाखड़ांवाली

सूरतगढ़ वाया जाखड़ांवाली रावतसर जो अनूपगढ़ से सीधा दिल्ली को जोड़ने वाला 57 किमी लंबे एवं 10 मीटर चौड़े नेशनल हाइवे के लिए भूमि अधिग्रहण एवं डीपीआर बनाने के लिए विभाग ने 23 अप्रैल को टेंडर मांगे हैं। नेशनल हाईवे बनने से मानकथेड़ी, बड़ोपल,18 एसपीडी, जाखड़ांवाली, भैरूसरी, मोधूनगर, भाखरांवाला चक एवं रावतसर पीलीबंगा क्षेत्र को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। अनूपगढ़ से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा क्योंकि यह हाईवे दिल्ली से लेकर अनूपगढ़ बॉर्डर इलाकों को सीधा दिल्ली से जोड़ने का काम करेगा। इस संबंध में बीकानेर में नेशनल हाईवे प्रभारी अधिकारी जगतसिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए डीपीआर बनाने के लिए 23 अप्रैल को टेंडर होंगे।

खबरें और भी हैं...