अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा दो मई तक आयोजित करेगी कार्यक्रम
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को टाउन की धान मंडी स्थित बिश्नोई धर्मशाला में संविधान गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामप्रताप थे जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल थे। प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती को आधार मानते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संभाग स्तर पर सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कैलाश मेघवाल ने बताया कि 15 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव दिवस, 18 अप्रैल को जिला इकाई द्वारा नगरपालिका, नगरपरिषद स्तर पर स्वच्छ भारत पर्व, 20 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर उज्जवला पंचायत कार्यक्रम, 24 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को जिला इकाई द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान भारत, दाे मई को उपखंड मुख्यालयों पर किसान मोर्चा द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला, पांच मई को उपखंड मुख्यालय पर युवा मोर्चा द्वारा आजीवन कौशल विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि बाबा साहेब की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश की 191 नगरपालिकाओं व नगरपरिषदों में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपए मंजूर किए हैं। जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में जिला महामंत्री महावीर महला, जिला प्रवक्ता जसप्रीतसिंह सिद्धू, नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, कृषि उपज मंडी समिति चेयरमैन रामेश्वर चांवरिया, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, देहात मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, पार्षद महादेव भार्गव, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश पंवार, विनोद वर्मा, द्वारका शर्मा, हरी खदरिया, चानणनाम चौधरी, विनोद कायथ, कृष्ण स्वामी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सरपंच नौरंग चांवरिया, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जसकरणसिंह ढिल्लो आदि मौजूद थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामसिंह शेखावत के नेतृत्व में टाउन स्थित राजकीय एनएम पीजी महाविद्यालय में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर जिला संयोजक विपिन सुथार, सहसंयोजक दीपक कुक्कड़, कपिल चौधरी, कमल शर्मा, संदीप शेखावत, विष्णु, तालिब, रॉयल, अतुल, नरेंद्र आदि मौजूद थे।
अंबेडकर ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन : सुरेशिया के वार्ड 40 में हनुमानगढ़ अंबेडकर ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन संगठन के जिला प्रभारी उपमाराम ने रविवार को किया। जिलाध्यक्ष मंशाराम बावरी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य ईंट भट्ठा मजदूरों की समस्याओं का समाधान करते हुए मेहनत की पूरी मजदूर दिलवाना है। इसके अलावा मजूदरों को नियमानुसार सभी सुविधाएं दिलवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव रामकिशन, तहसील अध्यक्ष रावतसर गुरदीप सिंह, प्रदेश महासचिव भोजप्रकाश, राजस्थान अंबेडकर ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष गोपीराम, श्योदान, उदीताराम, रणजीत राम, कृष्णचंद तंवर आदि मौजूद थे।
153 प्रतिभाओं को किया सम्मानित : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से शनिवार शाम को टाउन स्थित नगरपरिषद रंगमंच पर कार्यक्रम हुआ। इसमें 153 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी यादराम फांसल व अध्यक्षता मनीराम कारगवाल ने की। विशिष्ट अतिथि बिहारीलाल नायक, पवन ढालिया, नेमीचंद जाट, सूबेसिंह, सुखवंत सिंह संधू, सुनील परिहार, जाकिर हुसैन आदि थे। मंच संचालन महासचिव डॉ. कृष्ण निमेश ने किया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष नंदकिशोर पप्पी ने किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कमेटी को प्रदान किए गए स्मृति चिन्ह पदाधिकारियों देकर सम्मानित किया गया।
टिब्बी| डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ.अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में शनिवार देर शाम को अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ एससीएसटी के डीवाईएसपी भंवरलाल, संगरिया विकास अधिकारी हरीराम चौहान ने शिरकत की। अध्यक्षता डॉ.अंबेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष भोलासिंह बाजीगर ने की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में चयनित तथा अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन अशोक कुमार ने किया।