पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| मेगा हाईवे नाथजी डेरा के पास सोमवार दोपहर पिकअप व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार खेतावाली ढाणी निवासी बीरबलराम घायल हो गया, जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आमने सामने की टक्कर होते ही पिकअप चालक जीप को मौके से भगा ले गया। पिकअप में डीजल के ड्रम लदे हुए थे। थोड़ी देर बाद ही ड्रम उतारने के पश्चात पिकअप घटना स्थल पर आकर खड़ी हो गई। हालांकि पिकअप से डीजल के ड्रम उतार लिए गए थे पर पिकअप के डाला में ड्रम रखे होने के निशान मौजूद थे। साथ ही पिकअप के पास डीजल की भयंकर गंध भी आ रही थी। इस संबंध में समाचार प्रेषण तक पुलिस थाना में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

अबूबशहर में पंचायत सदस्य की मां व बहन से मारपीट : (संगरिया) गांव अबूबशहर में पंचायत सदस्य की मां व बहन से कुछ लोगों ने मारपीट की। इस संबंध में केस दर्ज हुआ है। उन्हें जमीन पर घसीटा गया। ग्रामीणों ने छुड़वाया। दबंगों के पास पिस्तौल व डंडे थे। बीती रात एक बजे उपचार के बाद सरकारी अस्पताल डबवाली से सिरसा भेज दिया गया। उपचाराधीन जीतोबाई ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रविदास गांव के वार्ड 15 से पंच है। शुक्रवार को बेटी सोमा आई हुई थी। पंचायती तौर पर समझौते बाद अपनी जमीन पर दीवार निकाली थी। रात करीब 10 बजे जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोसी व उनके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पंच रविदास, उसकी प|ी, बच्चों ने घर के भीतर बंद कर लिया। मां-बेटी समझाने लगी तो आरोपियों ने मारपीट दी।

खबरें और भी हैं...