पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेगा हाईवे पर कार ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो जने घायल

मेगा हाईवे पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुुमानगढ़| मेगा हाईवे पर गांव शेरगढ़ के पास सोमवार सुबह कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस थाना में केस दर्ज नहीं हुआ था। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से रावतसर की ओर जा रही एक कार का टायर पंक्चर होने से बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर का एक टायर निकलकर दूर जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर सवार शोकीन पुत्र हनीफ मोहम्मद निवासी लखूवाली एंव कार सवार राकेश पुत्र लक्ष्मण दास अग्रवाल निवासी बरनाला पंजाब घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार रावतसर में रिश्तेदारी में शोक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...