पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेगा हाइवे से बाइक चोरी, मुकदमे दर्ज

मेगा हाइवे से बाइक चोरी, मुकदमे दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। मेगा हाइवे से बाइक चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। राजेंद्र पुत्र हरबंशसिंह रामदासिया निवासी सुरेशिया ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल को वह सिंगला होटल के आगे अपनी बाइक खड़ी कर गया था। थोड़ी देर बाद संभाला तो बाइक वहां से गायब थी। दूसरे मामले में दीनदयाल पुत्र उदाराम सुथार निवासी कोहला ने पुलिस को बताया कि रावतसर रोड से अज्ञात व्यक्ति उसकी बिना नंबरी नई बाइक चुराकर ले गया। पुलिस ने यह मामला इस्तगासा से दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...