टिब्बी| कस्बे की धानमंडी में 30 अप्रैल को रात्रि के समय एक दुकान के आगे रखे गेहूं के थैलों में से 60 थैले चोरी करने के मामले गुरुवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया जहां से जेल भेजा। एएसआई रामकेश मीणा ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार शेरेकां निवासी कृष्ण उर्फ अमन पुत्र आत्माराम वाल्मीकि, दो एचएमएच निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ अमन व कुलदीप सिंह उर्फ बग्गा पुत्र जसवंत सिंह मजहबी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड में निशानदेही के आधार पर 20 थैले गेहूं के बरामद किए। शेष दो आरोपियों रावतसर निवासी कालू खान दमामी व तीन एसएस डब्ल्यू निवासी संदीप उर्फ सन्नी वाल्मीकि की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी दो आरोपियों को 10 मई को रावतसर के वार्ड 18 निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ कालू पुत्र भगीरथ बावरी व शेरेकां निवासी सोनू उर्फ सोनी पुत्र भूपसिंह मेघवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। मीणा ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
मारपीट का आरोप, केस दर्ज : (रायसिंहनगर) गांव 73 एनपी हाल वार्ड संख्या 9 निवासी एक युवक ने दो युवकों के खिलाफ मारपीट एवं जाति सूचक गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। भरत सोलंकी पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि 16 मई की शाम 6 बजे हनुमान मंदिर के पास विवेक ढाका पुत्र अनिल ढाका निवासी वार्ड संख्या 4 व धर्मवीर जाट तथा एक अन्य ने उसे रोक लिया तथा उससे थाप मुक्कों से मारपीट की।