रावतसर| आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमसर पर कार्यरत्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. भीमसैन गोयल का पीजी में चयन होने व मेडिकल कॉलेज मिलने पर आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित समस्त स्टाफ ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि डॉ. भीमसैन का कार्यकाल सराहनीय रहा। डॉ. गोयल जनवरी 2017 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. गोयल सीएचसी पल्लू में भी सेवाएं दे चुके हैं। सम्मान समारोह में मीना गुप्ता सहित चिकित्सा स्टाफ व गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।