111 पव्वे बरामद, दो जने गिरफ्तार
रावतसर| पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शुक्रवार रात 111 पव्वे बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हैड कांस्टेबल बलवानसिंह ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ताज होटल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। जिसका पीछा करने से वह अपने हाथ में पकड़ा थैला लेकर मौके से फरार हो गया। उसके थैले से 54 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। जिसपर मौके से फरार आरोपी धर्मपाल पुत्र इमीलाल निवासी रावतसर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। वही एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामप्रताप ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खोडा तिराहे पर तेजसिंह पुत्र हरिसिंह निवासी 15 बीपीएम को 57 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।