- Hindi News
- National
- हत्या के दोनों आरोपी सहारण व बेनीवाल 7 दिन रिमांड पर, दफनाने व जलाने वाली जगह ले गए
हत्या के दोनों आरोपी सहारण व बेनीवाल 7 दिन रिमांड पर, दफनाने व जलाने वाली जगह ले गए
रावतसर| करीब 17 वर्ष पुराने प्रेम कालीरावण हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी भीम बेनीवाल व हरवीर सहारण को एसओजी ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। एसओजी ने आरोपियों का 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा, जिस पर आरोपी के अधिवक्ताओं ने कड़ा एतराज जताया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात न्यायिक मजिस्ट्रेट श्यामसुंदर ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर देते हुए 21 मई को पुनः न्यायालय में हाजिर करने के आदेश दिए। आरोपियों को पेश करने के दौरान पुलिस के व्यापक इंतजाम रहे। पूरा न्यायालय परिसर छावनी बना नजर आ रहा था। अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया गया। पीलीबंगा, पल्लू, धन्नासर चौकी व स्थानीय थाने के अलावा पुलिस लाइन का जाप्ता भी तैनात रहा। मंगलवार दिनभर एसओजी की टीम ने पुलिस थाना में प्रकरण से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए।
(खबर पेज 4 पर भी पढ़ें)