पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता की याद में गोशाला में भेंट किए 5 लाख रुपए

पिता की याद में गोशाला में भेंट किए 5 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| गांव धन्नासर निवासी डॉ. सहीराम स्वामी ने अपने पिता सेवादास स्वामी की स्मृति में गांव में स्थापित श्री शिव गोशाला समिति में गोदाम निर्माण के लिए 5 लाख 1 हजार रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की। सोमवार को गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी ने गोशाला पदाधिकारियों को राशि सौंपी। ग्रामीणों ने स्वामी के कार्य की सराहना करते हुए आमजन को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान कृष्णचंद्र सिहाग, सरपंच हरपाल सिंह, दलूराम गोदारा, गोशाला कमेटी के श्रवण कुमार, हेमदास स्वामी, बृजलाल, हरिराम, सुभाषच्रद, धौंकलराम गोदारा, रजीराम गोदारा, साहबराम मोठसरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...