रावतसर| राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का संभाग स्तरीय सम्मेलन 20 मई को पीलीबंगा के गांधी स्टेडियम में होगा। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पंवार करेंगे वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, रायसिंहनगर विधायक सोना देवी, रामदेवी व सरपंच विनोद कुमारी शिरकत करेंगी। सम्मेलन में बेटियां छू रही हैं आसमां अभियान के तहत समाज में जागृति, एकता व शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा ही मुख्य उद्देश्य रहेगा। जिलाध्यक्ष कृष्ण चौहान व कोर कमेटी सदस्य रामुराम बावरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।