पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में खातेदारी का अिधकार मिला, विभिन्न काम निपटाए

शिविर में खातेदारी का अिधकार मिला, विभिन्न काम निपटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| खातेदारी अधिकारी मिलने के 27 साल बाद खातेदारी का नामातंकरण होना एक परिवार के सुखद आश्चर्य की पराकाष्ठा बन गया कि खातेदार कृषक के मौजूद वारिसों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। शुक्रवार को गांव में आयोजित शिविर में मृतक चंदूराम जाट की कृषि भूमि के खातेदारी अधिकारों का नामातंकरण उसके वारिसों के नाम हुआ। निकटवर्ती ग्राम पंचायत भैरूसरी स्थित अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वारा शिविर एसडीएम लोकबंधु आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के विभिन्न कार्य मौके पर ही निस्तारित किए गए। शिविर में नामातंकरण के 42, खाता दुरुस्ती के 102, खाता विभाजन के 6 प्रकरण मौके पर ही निपटाए गए व साथ ही 45 राजस्व अभिलेख की प्रतिलिपियां जारी की गई। शिविर में खाद्य सुरक्षा योजना में 47, पेंशन फार्म में 32 व 15 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में तहसीलदार कस्तूरीलाल, आरआई शिवकुमार बिश्नोई, राजस्व पटवारी जैलसिंह कड़वा, हरिसिंह खोड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...