रावतसर| राजस्थान जन चेतना मंच के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डा. सुरेश चौधरी का अभिनंदन मंच की स्थानीय इकाई द्वारा समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मंच के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट एमएल शर्मा व तहसील अध्यक्ष नरेश महेश्वरी ने साफा पहनाकर व श्रीफल भेंट कर चौधरी का अभिनंदन किया। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ पर चिंता जताते हुए चौधरी ने युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच के रमेश जांगिड़, सतपाल भाटी, डा. मंगलचंद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, भूराराम जोशी, चंद्रप्रकाश भाटी, मानसिंह राठौड़, पुनीत महेश्वरी आिद मौजूद थे।