हनुमानगढ़| महिला से मारपीट कर जेवरात छीन घर में आग लगाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वार्ड 42 सुरेशिया निवासी संतरा ने बताया कि रूपसिंह, लालूदेवी, दीपक व बोबी ने घर में घुसकर मारपीट की और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गए। विरोध करने पर घर में आग लगा दी।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज : (रावतसर) 4 एएम निवासी अनिल कुमार सहारण ने पुलिस थाना में अपने पिता बलराम पुत्र मनीराम सहारण की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 55 वर्षीय बलराम सहारण 16 मई की रात्रि से घर से लापता हैं जिनको आसपास व संभावित ठिकानों पर तलाश किया पर उनका कोई पता नहीं चला है।