हनुमानगढ़| दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बेदखल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरजीत कौर पुत्री जंगीरसिंह जटसिख निवासी वार्ड चार श्रीनगर ने परिवाद में बताया कि पति सोहनसिंह पुत्र मलूक सिंह जटसिख निवासी करीवाला जिला सिरसा व ससुराल पक्ष के चार अन्यों ने दहेज के लिए मारपीट की। इंकार करने पर उसे घर से निकाल दिया। वहीं एक विवाहिता ने दहेज के लिए परेशान करने एवं जेठ पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में कालूराम उर्फ नौरंगराम पुत्र संतराम, संतराम पुत्र हुकमाराम, दलीप पुत्र संतराम, नेतराम पुत्र बीरबल कुम्हार निवासी बडी चांदेडी पूरबसर थाना रावतसर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।