यातायात पुलिस ने शहर में ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाया। रविवार को करीब 24 अधिक दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए व उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों के बारे में जानकारी देते हुए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर रखने की गुजारिश की। साथ ही वाहन के दस्तावेज साथ रखने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का प्रयोग ना करने व निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन ना चलाने की अपील की गई। यातायात नियमों से अवगत करवाते हुए पुलिस ने बताया कि यातायात के नियम आमजन की सुरक्षा के लिए हैं। इस दौरान यातायात प्रभारी हेमराज, पुलिस थाना के हवलदार रामप्रताप, मीरसिंह, बलवान सिंह, अमरसिंह आदि मौजूद रहे।