पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से कार सवार चोटिल, पीछे आ रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, चालक घायल

ट्रक की टक्कर से कार सवार चोटिल, पीछे आ रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| मेगा हाईवे धन्नासर कैंची के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार एक जना घायल हो गया वहीं कार को बचाने के चक्कर में पीछे आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक सवार अमृतसर निवासी गुरमीत सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पल्लू की तरफ से आ रही कार को पल्लू की तरफ जा रहे ट्रक ने धन्नासर कैंची के समीप टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के पश्चात ट्रक चालक मौके से ट्रक को भगाकर ले गया। इसी दौरान कार के पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने कार को बचाने के चक्कर में अचानक साइड काटते हुए ब्रेक लगाए जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ट्रक सवार गुरमीत सिंह को चोटें लगी जिसे घायल अवस्था में निजी वाहन द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के पश्चात गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाकर आवागमन सुचारू करवाया। समाचार प्रेषण तक इस संबंध में पुलिस थाना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

मेगा हाईवे पर हादसा, दो घायल

खबरें और भी हैं...