- Hindi News
- National
- रावतसर:राजस्व शिविर में बालिका को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों के आवेदन मौके पर ही निस्तारित
रावतसर:राजस्व शिविर में बालिका को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों के आवेदन मौके पर ही निस्तारित
रावतसर| ग्राम पंचायत निरवाल में बुधवार को एसडीएम लोकबंधु आईएएस की अध्यक्षता में राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार आयोजित हुआ। शिविर में बालिका नीतू स्वामी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर बनाते हुए स्मृति सम्मान दिया गया। इस दौरान केक काटकर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण के 35, खाता दुरुस्ती के 120, विभाजन के 4, इजराय के 13, राजस्व दावे 7, एलआर एक्ट के 2 प्रकरण निस्तारित किए गए तथा 65 पासबुक नवीनीकरण, 16 जाति प्रमाण पत्र, 20 खाद्य सुरक्षा के आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविर में डिग्गी व फव्वारा संयंत्र के लिए 5 आवेदन तथा घरेलू विद्युत कनेक्शन के 10 आवेदन प्राप्त हुए। जन्म मृत्यु व जॉब कार्ड के 3-3 आवेदन व एबीपीएस के 3 सहमति पत्र भरवाए गए। शिविर में 9 भामाशाह कार्डों का वितरण किया गया तथा 6 भामाशाह कार्डों में संशोधन किए गए। इस दौरान विकास अधिकारी राजेन्द्र जोईया, तहसीलदार कस्तूरीलाल जस्सल, सीडीपीओ रेणु चौधरी, राजस्व पटवारी हरीसिंह, देवेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।