पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएसएस में फ्यूज लगाते समय लगा करंट, लाइनमैन की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जीएसएस में फ्यूज लगाते समय लगा करंट, लाइनमैन की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बार चेतावनी के बावजूद भी जोधपुर डिस्कॉम में लापरवाही कम नहीं हुई जिसका परिणाम बुधवार को एक कर्मी की दर्दनाक मौत के रूप में हुई। जिले में 10 दिन में यह तीसरा हादसा है। जब जीएसएस पर तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हुई है। विभागीय उदासीनता के चलते एक अस्थाई कार्मिक के घर ऐसा अंधेरा हुआ जो कभी भी रोशन नहीं हो सकेगा। विभागीय चूक के चलते एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ग्राम पंचायत रामपुरा मटोरिया के जीएसएस में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद (45) पुत्र रामप्रताप पिछले एक वर्ष से जीएसएस में अस्थाई रूप से कार्मिक पद पर कार्य करता आ रहा था। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे फ्यूज लगाते समय अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस संबंध में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये हैं मौतों का कारण: पर्याप्त संसाधनों का अभाव, कर्मचारियों का टोटा और काम का बोझ

विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग में कर्मचारियों का टोटा है। साथ ही लापरवाही वह सबब है जो एक कर्मचारी की जान पर भारी पड़ रही है। साथ ही जीएसएस पर पर्याप्त संसाधनों का अभाव भी ऐसे हादसों का कारण बनता है। इससे पहले हुए हादसों में भी संसाधनों का अभाव और चूक ही इसका कारण बना था। एईएन गिरीराज जाजोरिया ने बताया कि जांच के बाद ही बता पाएंगे कि हादसा कैसे हुआ।

इधर...टिब्बी में घर पर फर्श धोते समय मोटर से फैला करंट, विवाहिता की मौत

टिब्बी| कस्बे में बुधवार को घर में काम करते समय करंट लगने से एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड 4 निवासी अजय कुमार की प|ी पुष्पा (25) बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर पर अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ अकेली थी। घर पर सफाई के दौरान बिजली मोटर के पाइप लगाकर फर्श की सफाई कर रही थी। इसी दौरान मोटर से पानी में बिजली का करंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गई। करंट से नीचे गिर गई। घर के आस-पास के लोग एकत्रित हो गए तथा उसके पति को सूचना दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के बारे में पीहर पक्ष के लोगों को सूचना देने के मौके पर पहुंचे। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक महिला का पति कस्बे के अम्बेडकर चौक के पास किरयाना की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करता है।

रावतसर. हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों की भीड़।

खबरें और भी हैं...