पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो महीने पहले कार लूटने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

दो महीने पहले कार लूटने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो महीने पहले नेशनल हाईवे-79 पर रात में कार लूटने के मामले का मंगलवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने लूट के आरोपी 20 वर्षीय नितेश पुत्र सुंदरलाल यादव निवासी ढोहर खुर्द नारनौल हरियाणा को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रामजीलाल चंदेल, पुलिस उप अधीक्षक गुलाबपुरा अमृतलाल जीनगर एवं रायला थानाधिकारी पांचूराम चौधरी के नेतृत्व में एएसआई नारायण लाल एवं कांस्टेबल संजय कुमार की टीम ने लूट के आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि 2 महीने पहले हनुमान भांबी निवासी एकलसिंघा भिनाय जिला अजमेर कार से चित्तौड़गढ़ जा रहा था। विजयनगर चौराहे पर लिफ्ट के बहाने कार में बैठे युवकों ने लांबिया के पास एक होटल पर सिगरेट लेने के बहाने कार रुकवाई। वहां चालक हनुमान को धारदार हथियारों से डराकर कार लूट ले गए। पकड़े जाने के डर से कार को लांबिया टोल नाके के पास जंगल में छोड़कर भाग निकले। थानाधिकारी ने बताया कि जल्द वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...