पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़े में बंधे मवेशियों पर मधुमक्खियों का हमला, खूंटे तोड़कर भागते तार में उलझी 3 भैंसों की करंट से मौत

बाड़े में बंधे मवेशियों पर मधुमक्खियों का हमला, खूंटे तोड़कर भागते तार में उलझी 3 भैंसों की करंट से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायला | ईरांस क्षेत्र के कालसा खेड़ा में सोमवार सुबह बाड़े में बंधे मवेशियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराए मवेशी खूंटे तोड़कर बाड़े से भागे। भागते समय बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए। इससे तीन भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं 10 मवेशी घायल हो गए। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि कालसा खेड़ा गांव में सुबह 8 बजे प्रेमा पुत्र भागचंद गुर्जर के बाड़े में बंधे मवेशियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। गाय व भैंसें खूंटे की रस्सी तोड़कर भागने लगे। भागते समय तीन भैंसें खेतों में बिजली के तार की चपेट में आ गए। इससे तीन भैंसों की मौत हो गई। घायल मवेशियों का पशु चिकित्सक ने उपचार किया। बताया गया कि बाड़े में करीब 30 मवेशी बंधे थे।

खबरें और भी हैं...