पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूह एडीएम कार्यालय के अधिकारियों के नदारद होने से हैं लोग परेशान

पूह एडीएम कार्यालय के अधिकारियों के नदारद होने से हैं लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकांगपिओ | इन दिनों एडीएम कार्यालय पूह में अधिकारियों के नदारद होने से ग्रामीणों के जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हंै। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से पूह स्थित एडीएम कार्यालय में स्वयं एडीएम सहित बीडीओ व तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित न होने से पूह क्षेत्रों के ग्रामीणों के जरूरी कार्य जैसे जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र के अलावा वाहनों के रजिस्ट्रेशन सहित लाइसेंस आदि नहीं बन पा रहे हैं। पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दया कृष्ण नेगी ने बताया कि बीते कई दिनों से पूह एडीएम कार्यालय में स्वम एडीएम सहित बीडीओ व तहसीलदार स्तर के अधिकारी अपने कार्यालय में न होने से ग्रामीणों को खासी असुविधाएं उठानी पड़ रही है।

खबरें और भी हैं...