किन्नौर के स्पीलो में गला सड़ा शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त
रिकांगपिओ | आज किन्नौर जिला के स्पीलो पंचायत के तहत प्याचमुर्ति नामक स्थान पर एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव क्षतविक्षिप्त हालत में होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्पीलो पीएचसी ले जाया गया। बताया जाता है कि आज ग्रामीणों ने स्पीलो गांव के प्याचमुर्ति नामक स्थान पर अज्ञात शव को देखा। जिस के बाद पुलिस को सूचित किया गया। बताया जाता है कि शव बूरी तरह गला सड़ा होने के साथ-साथ जंगली जानवरों ने शव को बूरी तरह नोच रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त करने के साथ अगली कार्यवाही कर दी है।