पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किन्नौर के पांगी में आग से पांच घर जले

किन्नौर के पांगी में आग से पांच घर जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार देर रात को पांगी गांव में भयंकर आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुई है। इस आग में कई लोग बेघर हुए है। मिली जानकारी के अनुसार आग रात करीब बारह बजे लगी । आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को लोगो ने सूचित करने का प्रयास किया , लेकिन अग्निशमन केंद्र का फोन नंबर खराब होने के कारण तुरंत संपर्क नहीं हो सका। उस के बाद लोगो ने रिकांगपिओ में किसी परिचितों को फोन कर अग्निशमन केंद्र में सूचना देने के लिए भेजा गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार इस आगजनी में नेत्र सिंह, हेम चंद, कृष्ण भगत भंडारी व परवीन कुमार के घर पूरी तरह जल गए। जबकि सुभाष चंद के मकान को भी क्षति हुईं है।आगजनी से साथ लगते बुध बहादुर के सेब के करीब 15 पौधों को भी नुकसान हुआ है।आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग को स्थानीय लोग और आईटीबीपी के अस्सिटेंट कमांडेंट डॉक्टर अंकुश सहित जवानों ने काफी मशक्कत के बाद काबू किया। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कल्पा मेजर अवनिद्र सिंह शर्मा स्वयं राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुंचे।

आगजनी में कई लोग बेघर हुए है ।

खबरें और भी हैं...