पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन कल्याण के मामले शीघ्र निपटाएं राजस्व अधिकारी : गोपाल चंद

जन कल्याण के मामले शीघ्र निपटाएं राजस्व अधिकारी : गोपाल चंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक रिकांगपिओ में उपायुक्त गोपाल चन्द की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस अवसर पर पिछले बैठक की विभिन्न मुदों की समीक्षा की गई और कितने मुदे अभी लम्बित है उसके बारे में भी उपायुक्त द्वारा जानकारी मांगी गई । बैठक में उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनके पास राजस्व से सम्बन्धित जो भी मामले लम्बित है उसे जल्द से जल्द निपटाएं । उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वें अपने अधीनस्थ पटवार सर्कलों का समय-समय पर निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करे ताकि राजस्व से सम्बन्धित कार्य लम्बित न रहे । उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ पटवार सर्कलों के मरम्मत के लिए जो बजट दिया है उन पटवार सर्कलों का मरम्मत शीघ्र करे । बैठक में राजस्व अधिकारियों ने जिले में राजस्व कार्यों में इन्टरनेट व बिजली की आ रही समस्या बारे भी जानकारी दी । उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि जिले के जिन तहसील कार्यालयों में जनरेटर नहीं है वहां जल्द इन्वर्टर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि राजस्व से सम्बन्धित कोई कार्य बाधित ना हो । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह शिव मोहन सिहं सैनी, उप-मण्डलाधिकारी ना. कल्पा डॉ. मेजर अवनिन्द्र सिहं, उप-मण्डलाधिकारी ना. भाबानगर घन श्याम, सहायक आयुक्त-उपायुक्त सुरेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार कल्पा, मूरंग व जिले के राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया ।

खबरें और भी हैं...