- Hindi News
- National
- आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पूरी निष्ठा और सेवाभाव से करें अपना काम: डॉ. मोगटा
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पूरी निष्ठा और सेवाभाव से करें अपना काम: डॉ. मोगटा
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय रिकांगपिओ में नव नियुक्त आयुर्वेद फार्मासिस्टों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उप-निदेशक आयुर्वेद डॉ केआर मोगट ा ने किया। उन्होंने नव नियुक्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों से पूरी निष्ठा व सेवाभाव से सरकारी सेवा करने का आह्वान किया। डॉ मोगटा ने जिला जनजातीय आयुर्वेदिक अस्पताल रिकांगपिओ का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने अस्पताल में ओपीडी को और बढाने के प्रयास करने पर बल देते हुए और विशेषकर एएमओ को भी केवल आयुर्वेद उपचार पर बल देते हुए अपनी सेवा की गुणवता को जनहित के मददेनजर और कारगर बनाने पर टिप्स दिए। उप-निदेशक आयुर्वेद ने जिला किन्नौर में आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेदिक अस्पताल में जिला आयुर्वेद कार्यालय में तैनात स्टाफ व नव नियुक्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट प्रशिक्षुओं से आहवान किया कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी किन्नौर डॉ. राजेंद्र शर्मा ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही जिला में चल रही अन्य विभागीय गतिविधियों की समय -समय पर निदेशालय स्तर पर समीक्षा करने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र शर्मा जिला आयु. अधि. डॉ. अशोक चंद्र उपमंडलीय आयु. चिकित्साधिकारी रिब्बा तथा विभाग में कार्यरत स्टाफ ने भाग लिया।