पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किन्नौर के तंगलिंग में आग लगने से दो मकान व होटल जला

किन्नौर के तंगलिंग में आग लगने से दो मकान व होटल जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकांगपिओ । किन्नौर जिला के तंगलिंग निवासी उदय सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी के मकान में आग लगने से दो दुकान सहित एक होटल पूरी तरह जल गया। मकान में एक दुकान सहित एक होटल स्वयं उदय सिंह चलाता था जबकि अन्य एक अन्य दुकान सुदेश कुमार गांव तांगलिंग चलाता था। आग लगने से दोनों दुकानों सहित होटल का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों सहित भारतीय सेना के जवानों सहित फायर बिग्रेड की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले काफी नुकसान हो चूका था। प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आंकड़ा 55 लाख रुपए से भी अधिक का बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...