पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य विभाग ने दुकानों व होटलों का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने दुकानों व होटलों का किया औचक निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर के स्वास्थ्य विभाग मे फूड सेफ्टी के तहत डेजिगनेटेड आफिसर किन्नौर की टीम ने पूह खंड व एनएच के दुकानों व होटलों में औचक निरीक्षण किया। डेजिगनेटेड आफिसर किन्नौर धमेंद्र छाटा की टीम ने एनएच पौवारी से स्पिलो व रिकांगपिओ के शराब की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों में एफएसएसआई लाइसेंस व साफ सफाई की व्यवस्था जांची। बिना लाइसेंस व सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वालों को नोटिस जारी किया। सीएमओ किन्नौर पदम सिंह नेगी ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की बिक्री करने वालों के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...