पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजन...पर्यावरण सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

आयोजन...पर्यावरण सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहटी | संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती सेन समाज के लोगों ने एक समारोह आयोजित कर नगर के बागवान गार्डन में सोमवार को मनाई। इस मौके पर सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेन समाज के लोगों ने संत शिरोमणि सेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके कार्यों को पर्यावरण से जोड़कर उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि पर्यावरण सुरक्षित रखने प्रति हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, चंदन सेन, दिनेश सेन, जगदीश सेन, दुर्गेश सेन, रामेश्वर सेन, किशोरीलाल सेन सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...