- Hindi News
- National
- किसानों को राहत देने कृषि उपज मंडी में एक और चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ
किसानों को राहत देने कृषि उपज मंडी में एक और चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ
समर्थन मूल्य पर चना खरीदी कृषि उपज मंडी में शुरू हुई थी। इसके बाद किसानों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को कृषि उपज मंडी में दूसरी जगह भी खरीदी केंद्र का शुभारंभ कर दिया है। जिससे किसानों की समस्या तो खत्म होगी। साथ ही अब दो स्थानों पर चने की खरीदी की जाएगी।
खरीदी केंद्र का शुभारंभ लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के जिला उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसजीवन यादव, संस्था बोरदी के प्रभारी चेयरमेन बलवंत सिंह राजपूत, जिला सहकारी बैंक मैनेजर रघुवीर मालवीय, सचिव बोरदी माधव सिंह कलमोदिया, सचिव गोपाल ठाकुर, मंडी लेखापाल नेपाल सिंह चौैहान ने किया। रेहटी कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर 1800 किसानों की चने की फसल खरीदी जाएगी। जिसका निर्धारित रेट 4 हजार 400 और १०० रुपए अतिरिक्त बोनस किसानों को दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर रघुवीर मालवीय ने बताया कि इस वर्ष चने का लक्ष्य 60 हजार क्विंटल रखा गया है। जबकि पिछले वर्ष 30 हजार क्विंटल रखा था। जिसमें 14 हजार क्विंटल ही खरीदी हो पाई थी। इस वर्ष 1 हैक्टेयर पर 18 क्विंटल चने की खरीदी की जाएगी।