पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेहटी में सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर क्षेत्र के

रेहटी में सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर क्षेत्र के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहटी में सोमवार को सोमवती अमावस्या होने पर क्षेत्र के तीर्थ स्थल आंवलीघाट पर बड़ी संख्या में स्नान दान करने वालों का तांता लगा हुआ था। लोग रविवार से आना शुरु हो गए थे। सोमवती अमावस्या पर यहां भारी भीड़ जमा होती है, लेकिन सोमवार को शादी का सीजन होने से आंवलीघाट में अपेक्षाकृत कम ही लोग पहुंचे। घाट पर आसपास वाहनों के जाम की स्थिति भी नहीं बनी। यहां हजारों लोगों ने नर्मदा में स्नान कर दान किया। विजयासन धाम सलकनपुर में पहुंचकर लोगों ने मां विजयासन के दर्शन भी किए। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होने से बार-बार जाम लगने की समस्या से राहत दिखाई दी।

खबरें और भी हैं...