रेहटी| सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी का नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान के निवास पर शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल सलकनपुर अध्यक्ष रामसजीवन यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्य शिवप्रसाद चौहान, कामेंद्र सेन, विनीत माहेश्वरी, गौरव चौहान उपस्थित थे।