रेहटी | अमावस्या पर प्रसिद्ध नर्मदा तट अमलेश्वर धाम आंवलीघाट
रेहटी | अमावस्या पर प्रसिद्ध नर्मदा तट अमलेश्वर धाम आंवलीघाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दान किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर पहुंचकर मां के दर्शन किए। मंगलवार को अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु सुबह से ही नर्मदा तट आंवली घाट स्नान करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचने लगे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। अमावस्या पर सभी नर्मदा तटों में से आंवलीघाट अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर कन्याभोज का आयोजन नर्मदा घाटों पर हुआ।