पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत चलो अभियान में बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

पंचायत चलो अभियान में बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने जिले की 497 पंचायतों में पंचायत चलो अभियान सोमवार को आयोजित किया। इस अभियान से युवा मोर्चा पंचायत के छोटे-छोटे गांव में पहुंचकर पंचायत चलो अभियान पूरा किया। प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाया। सीहोर जिले की 497 पंचायतों में गठित युवा मोर्चा की 11 सदस्यीय टीम ने 5 हजार 467 युवाओं तक पहुंचकर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। भाजपा मंडल सलकनपुर की 26 पंचायतों में मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल के नेतृत्व में पंचायत चलो अभियान चलाया गया। पंचायत चलो अभियान में बेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामगोपाल टेलर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...