नव नियुक्त राज्यमंत्री यादव का स्वागत
रेहटी| पिछले दिनों पूर्व मंडी अध्यक्ष सेमरी निवासी आशाराम यादव को मप्र पिछड़ा वर्ग आयोजन के प्रदेश सदस्य राज्य मंत्री दर्जा मिला। उनकी नियुक्ति पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने श्री यादव का स्वागत किया। साथ ही भाजपा जिला महामंत्री अनार सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश पटेल का भी शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान, नप उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, पार्षद शिवप्रसाद गांधी, मोहन शर्मा, विनीत माहेश्वरी, जीतेंद्र चौहान, अनिल जिराती, हरेंद्र चौहान, दीपक भिलाला, संतोष गौर, चैन सिंह चंद्रवंशी, कैलाश सेनी, मीना सेनी, राजेंद्र चंद्रवंशी, गौरव चौहान शामिल हैं।