रेहटी/रमगड़ा | कलवाना गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार नर्मदा तट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में वेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग मप्र के सदस्य आशाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन चेयरमेन, जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष लखनलाल यादव, चंद्रकांत खंडेलवाल, राजेश लखेरा, मंडल अध्यक्ष रामजीवन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।