रेहटी | गरीबों को शासकीय रेट पर राशन नहीं मिल रहा था। इस समस्या को नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को गरीब लोगों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे के बाद करीब 20 परिवार राशन पाने के लिए पात्र मिले। इन पात्रों को नगर परिषद सभा हाल में बुलाकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने राशन पर्ची का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसजीवन यादव, सीएम आरडी शर्मा, पार्षद शिव गांधी, लेखापाल शेरसिंह राजपूत, कैशियर ग्रेट टू जेपी चौहान उपस्थित थे।