पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीधे कोपरा फैलाकर बन रही 6 करोड़ रुपए की लागत से गुणवत्ताहीन सड़क

सीधे कोपरा फैलाकर बन रही 6 करोड़ रुपए की लागत से गुणवत्ताहीन सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेहटी | रेहटी से मकोड़िया सड़क 6 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। इस सड़क को ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन बनाए जाने पर किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद भी संबंधित इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गांव के रघुवीर सिंह पटेल, अर्जुन सिंह पटेल, मेहरबान सिंह बलभद्र ने बताया कि रेहटी से मकोड़िया सड़क करीब 6 करोड़ की लागत से बन रही है। इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से चर्चा कि और बताया कि इस सड़क का काम घटिया स्तर का किया जा रहा है। सड़क के दोनों साईड की पटरी की मिट्टी उखाड़कर उनको मजबूत नहीं किया गया। सीधे कोपरा फैलाकर घटिया निर्माण कराया जा रहा है। वहीं जिन पुलियाओं का निर्माण ठेकेदार कर रहा है। उन पुलियाओं में बारिश का अधिक पानी निकलता है। जल भराव के कारण क्षेत्र के कई खेत डूब जाते हैं और इसी कारण अधिक बहाव के कारण पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होती है। किसानों ने मकोड़िया सड़क पर तीनों पुलियों को बाक्स वाली बनाने की मांग की है। जिससे कि नदी के बहाव के कारण पुलिया और सड़क न बहे।

इस संबंध में कार्यपालन यंत्री सुनील कौरव लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क ठेकेदार द्वारा गुणवत्तायुक्त बनाई जा रही है। एक पुलिया बाक्स वाली बनाई जा रही है। ड्राइंग में एक ही पुलिया बाक्स वाली बनना है। यदि किसानों की मांग बड़ी तो तीनों पुलियाओं को बाक्स वाली बनाने पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...