पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि मंडी में चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू, निष्पक्ष तुलाई के निर्देश

कृषि मंडी में चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू, निष्पक्ष तुलाई के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
60 हजार क्विंटल चना खरीदने का है लक्ष्य, 1400 किसान बेचेंगे उपज

भास्कर संवाददाता | रेहटी

शुक्रवार को चने की समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मंडी में शुभारंभ हुआ। चने खरीदी केंद्र का शुभारंभ तहसीलदार राजेंद्र जैन, सोसायटी रेहटी चेयरमेन प्रीतम सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक मैनेजर रघुवीर मालवीय, सचिव तेज सिंह ठाकुर, गजेंद्र कुलकर्णी, विजय तेकाम, गोपाल ठाकुर, जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, पूर्व चेयरमेन कल्याण सिंह धौरी, मंडी लेखापाल नेपाल सिंह चौहान ने किया। रेहटी कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर 1800 किसानों की चने की फसल खरीदी जाएगी। जिसका निर्धारित मूल्य 4 400 और 100 रुपए अतिरिक्त बोनस किसानों को दिया जाएगा।

जिला सहकारी बैंक के मैनेजर रघुवीर मालवीय ने बताया कि इस वर्ष चने का लक्ष्य 60 हजार क्विंटल रखा गया है। जबकि पिछले साल 30 हजार क्विंटल था। जिसमें 14 हजार क्विंटल ही खरीदी हो पाई थी। इस साल एक हैक्टेयर पर 18 क्विंटल चने की खरीदी की जाएगी। चने की खरीदी भी एक एकड़ वाले किसान मुकेश चौहान से की गई। इससे पहले खरीदी केंद्र का जायजा तहसीलदार राजेंद्र जैन ने लिया और निष्पक्ष रूप से तुलाई कराने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...