90 प्रतिशत परिवहन का काम पूरा
जिलेभर के 160 खरीदी केंद्रों से 90 प्रतिशत गेहूं की उपज का परिवहन हो चुका है। जो शेष बचा हुआ है। इसे जिले के गोपालपुर, रेहटी, लाड़कुई सहित हरदा जिले के खेड़ा गोडाउन पर रखा जाएगा। इसके लिए परिवहन का काम जारी है। जिला खाद्य अधिकारी शैलेष शर्मा का कहना है कि 30 मई से पूर्व सभी जगहों से पूरा परिवहन कर लिया जाएगा।