पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर के आसमान से गायब होते आराम देने वाले ‘जंबो जेट विमान’

जयपुर के आसमान से गायब होते आराम देने वाले ‘जंबो जेट विमान’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है। साथ ही अगर बात हवाई क्षेत्र की हो तो यहां से लगातार फ्लाइट की संख्या भी बढ़ रही हैं। लेकिन यात्रियों को आरामदायक सफर कराने वाले विमानों की अभी भी कमी है। मामला जंबो जेट यानि वाइड बॉडी श्रेणी में आने वाले विमानों का है। जयपुर से अभी इस श्रेणी का एक ही विमान संचालित हो रहा है। दरअसल जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले दो साल में हवाई यात्रियों की संख्या और फ्लाइट्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में एयरपोर्ट से 47.87 लाख यात्रियों ने सफर किया था। इस दौरान 47860 विमानों का मूवमेंट हुआ था। यानी औसतन रोजाना 65 फ्लाइट संचालित हुईं थी। लेकिन इन सबके बावजूद यात्रियों को जो एक बड़ी कमी खल रही है, वो है बड़े विमानों की कमी। जयपुर से फिलहाल एक ही बड़ा विमान संचालित हो रहा है। आमतौर पर बड़े विमान इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए ही संचालित किए जाते हैं। लेकिन इस साल फरवरी माह में जयपुर से दो इंटरनेशनल फ्लाइट बंद हो चुकी हैं। जिसमें स्कूट एयरलाइन की सिंगापुर फ्लाइट और एतिहाद एयरवेज की आबूधाबी फ्लाइट शामिल हैं।

ये होती है जंबो जेट की विशेषताएं

साधारण विमानों की तुलना में सफर अधिक आरामदायक।

1 लाइन में 10 सीट होती हैं ।

सीटों के बीच में स्पेस अधिक होता है, जिससे सीटिंग कंफर्टेबल होती है ।

एंटरटेनमेंट के लिए सीट के पीछे एलईडी स्क्रीन होती है।

बिजनेस क्लास में अन्य विमानों की तुलना में अधिक सुविधाएं होती हैं ।

अभी जयपुर से ये विमान संचालित हो रहे हैं

एयरबस-320 विमान : 180 सीट क्षमता

बोइंग-737 : 165 से 185 सीट क्षमता

एटीआर-72 : 70 से 72 सीट क्षमता

क्यू-400 विमान : 80 सीट क्षमता

एयरबस-330 विमान : 375 सीट क्षमता

जयपुर से चलने वाले वाइड बॉडी विमान की बात करें तो अक्टूबर 2016 में सबसे पहले स्कूट एयरलाइन का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान आया था। यह जयपुर का पहला वाइड बॉडी विमान था, जो सिंगापुर के लिए संचालित होता था। इस विमान में 337 पैसेंजर्स की सिटिंग कैपेसिटी थी। लेकिन यात्रीभार कम होने के कारण 6 महीने में ही एयरलाइन ने ड्रीमलाइनर की जगह एयरबस-320 को रिप्लेस किया। जिसे भी फरवरी में बंद कर दिया गया था। अभी जयपुर से एयर एशिया एयरलाइन कुआलालंपुर के लिए एकमात्र एयरबस-330 (वाइड बॉडी) विमान का संचालन कर रही है। जिसकी क्षमता 375 यात्रियों की हैं।

जयपुर से एयरलाइंस और उनकी फ्लाइट्स

इंडिगो : 17 फ्लाइट चल रहीं हैं

सभी एयरबस-320 विमान

जेट एयरवेज : 13 फ्लाइट चल रहीं हैं

3 बोइंग-737 विमान, 10 एटीआर-72 विमान

स्पाइसजेट : 11 फ्लाइट चल रहीं हैं

4 बोइंग-737 विमान, 7 क्यू-400 विमान

एयर एशिया : 6 फ्लाइट चल रहीं हैं

5 एयरबस-320 विमान, 1 एयरबस-330 विमान

गो एयर : 4 फ्लाइट चल रहीं हैं

सभी एयरबस-320 विमान

एयर इंडिया : 6 फ्लाइट चल रहीं हैं

3 एयरबस-320, 3 एटीआर-72 विमान

इंटरनेशनल फ्लाइट

ओमान एयर, एयर अरबिया, थाई स्माइल

- तीनों एयरलाइंस के 320-एयरबस विमान चल रहे हैं

खबरें और भी हैं...